MP Weather Update: शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में आज मंगलवार को कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 115 से 204 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जिलों में गरज-चमक के साथ पानी गिरने के आसार है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
वायरलेस संदेश
भोपाल से राहत आयुक्त कार्यालय ने वायरलेस संदेश जारी किया है। आज 18 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के आसार है।
अति-भारी बारिश
सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 115 से 204 मिमी तक बारिश होने की संभावना है।
भारी बारिश
जबलपुर, सागर, सतना, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, रायसेन और राजगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां 64 से 115 मिमी तक बारिश का अनुमान है। इंदौर में फिलहाल भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। गरज-चमक और स्थानीय बारिश की संभावना है।
प्रशासन अलर्ट
प्रशासन ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। निचले इलाकों में जलभराव का खतरा और नदी-नालों के उफान को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही है।
एडवाइजरी
- बिजली चमकने पर पेड़ों के नीचे न रुकें
- नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें
- अनावश्यक घर से बाहर निकलने से बचें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


