MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। अभी से ही पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले चार दिनों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहने की संभावना है। प्रदेश में ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है, लेकिन इसका असर नहीं है।
एमपी में इस बार मार्च के शुरुआत से ही गर्मी का असर दिखा। वहीं मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड दिखाई दे रहा है। प्रदेश के तापमान 39 डिग्री से ज्यादा पहुंच चुका हैं। बताया जा रहा है कि 4 दिन में पारा 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के शहर सबसे गर्म रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक बढ़ा है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: सीएम डॉ मोहन इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, आज से बीजेपी का दीनदयाल महाप्रशिक्षण अभियान, प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल-डीजल और LPG, महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम
प्रदेश का सबसे गर्म शहर नर्मदापुरम रहा। जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। छतरपुर के खजुराहो में 36.8 डिग्री, धार में 36.6 डिग्री, श्योपुर-सागर और दमोह में 36.4 डिग्री, रतलाम में 36.2 डिग्री, टीकमगढ़-गुना में पारा 36 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं सतना, शाजापुर और मंडला का तापमान 35 डिग्री या इससे अधिक रहा। वहीं प्रदेश में ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है, लेकिन इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। आसमान साफ रहने की वजह से तेज धूप पड़ रही है। इसलिए गर्मी का असर भी बढ़ गया है।

