MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज बुधवार को बारिश से राहत मिलेगी। प्रदेश में बारिश का अलर्ट नहीं है, यानी आज मौसम साफ रहेगा। वहीं 27 फरवरी से नया सिस्टम एक्टिव होगा। जिससे 1 और 2 मार्च को कई जिलों में पानी गिरने की संभावना है। आइए मौसम के ताजा हालात पर एक नजर डालते है…
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बीते दो दिनों के अंदर 20 से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे, जिससे किसानों की फसलों पर असर पड़ा है। IMD के अनुसार, आज बुधवार को बारिश के आसार नहीं है। प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: बजट सत्र का आठवां दिन, शहडोल जाएंगे राज्यपाल, CM इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विपक्ष का ध्यानाकर्षण, तालाबों पर अतिक्रमण हटाने बनी टास्क फोर्स, श्रमिकों की समस्याओं को लेकर आंदोलन, भोपाल में साहित्य-संगीत का संगम
मार्च की शुरुआत में हो सकती है बारिश
प्रदेश में 27 फरवरी को नया सिस्टम एक्टिव होगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावित कर सकता है। जिसका एमपी में असर देखने को मिल सकता है। यानी मार्च की शुरुआत में पानी गिरने की संभावना है। 1 और 2 मार्च को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
बात करें बीते दिन यानी मंगलवार की तो कई जगहों पर पानी गिर। इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, अनूपपुर मंडला, बालाघाट, बैतूल, खंडवा, सीहोर, सिवनी, डिंडोरी, रायसेन और रतलाम में मौसम बदला रहा। कहीं आंधी के साथ बारिश हुई तो कहीं ओले भी गिरे।
वहीं तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में रात का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। मंदसौर में 10.9 डिग्री, शाजापुर में 11.5 डिग्री, चित्रकूट में 11.7 डिग्री, राजगढ़ में 12 डिग्री, खजुराहो में 12.2 डिग्री और दतिया में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

