Girls Molestation & Rape: मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। इसी से जुड़ी 2 अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। छतरपुर में नशीला स्प्रे छिड़क कर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। वहीं शिवपुरी में चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने 5 साल की मासूम से दरिंदगी की।
छतरपुर में नशीला स्प्रे छिड़ककर रेप
रणधीर परमार, छतरपुर। गढीमलेहरा में एक नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने युवती को सुनसान इलाके मे फोन करके बुलाया। जब वह पहुंची तो आरोपी ने उस पर नशीला स्प्रे छिडक दिया। नाबालिग के बेहोश होते ही युवक ने उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी।

काफी देर तक युवती घर नही पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान रेप की शिकार युवती खून से लथपथ हालत मे लावारिस मिली। वह ‘मुझे छोड़ दो’ कहकर चिल्ला भी रही थी। इसके बाद पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएसपी अरूण सोनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिवपुरी में चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की मासूम से गंदी हरकत
परवेज खान, शिवपुरी। फिजिकल थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम के साथ गंदा काम किया गया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी था, जिसने चॉकलेट के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला।

दरअसल, आरोपी बल्लू साहू नशे का आदी है। वह बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया। जहां उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बल्लू के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

