MP Weather Update: संजय पाटीदार, भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून अब बाढ़ और उफनती नदियों वाला दौर दिखा रहा है। पूर्वी हिस्से के बाद पश्चिम और उत्तरी जिलों में भी बारिश सक्रिय है। नर्मदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा है। भोपाल के भदभदा और कलियासोत के साथ बरगी बांध के गेट भी खोले गए हैं। नदी-नालों के उफान और बांधों से छोड़े जा रहे पानी को देखते हुए कई इलाकों में अलर्ट किया गया है। आज रविवार को मध्य प्रदेश के 15 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र ने रविवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना और सतना में भारी बारिश की चेतावनी दी है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, जबलपुर, मंडला, रीवा, सीधी और सिंगरौली समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
कलियासोत बांध के खोले गए गेट, सतर्क रहने की सलाह
राजधानी भोपाल में भदभदा के बाद कलियासोत बांध के गेट भी खोले गए। शनिवार शाम चार गेट खोले गए थे, जिन्हें पानी का दबाव कम होने पर धीरे-धीरे बंद किया गया। रात में एक गेट खुला रहा। प्रशासन ने कलियासोत नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: दुबई जाएंगे सीएम डॉ मोहन, उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा, 2 साल के रोलिंग बजट की तैयारी, प्रदेश में बदल जाएगी ट्रैफिक की तस्वीर
बारिश के आंकड़ों में हो रहा सुधार!
प्रदेश में लगातार बारिश से आंकड़ों में तेजी से सुधार हुआ है। अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मंडला, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, भोपाल, गुना, ग्वालियर, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी समेत कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। हालांकि पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी 2 से 53 प्रतिशत तक बारिश की कमी है।
अब तक इतनी बारिश
इस बार जून में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई-अगस्त की अच्छी बारिश और सितंबर के सक्रिय सिस्टम से अब कमी तेजी से घट रही है। प्रदेश में सामान्य बारिश करीब 37.3 इंच है जबकि अब तक 30 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
सितंबर में कमी होगी दूर!
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 6 सितंबर को भी सिस्टम सक्रिय रहेगा। इसके बाद 7, 8 और 9 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश जारी रह सकती है। ऐसे में सितंबर की बारिश प्रदेश में बारिश की कमी को और कम कर सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



