संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपालमें आज 13वीं भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी। इस्कॉन भोपाल द्वारा आयोजित यह यात्रा शाम 4:00 बजे से शुरू होगी। रथ यात्रा चावला जी गुढ़े वाले, भारत टॉकीज रोड (हमीदिया रोड) से शुरू होकर प्लैटिनम प्लाजा तक जाएगी। भक्तों की भारी भीड़ के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के भव्य रथ का भव्य जुलूस निकलेगा।

मुख्यमंत्री शामिल होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस रथ यात्रा में शामिल होंगे। वे भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन करेंगे और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना करेंगे। इस्कॉन भोपाल के भक्तों द्वारा पूरे उत्साह के साथ तैयार की गई इस 13वीं रथ यात्रा को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल है। भक्त सुबह से ही तैयारियों में जुटे हुए हैं। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, नृत्य और प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम रहेगा।अधिक जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए न्यूज़ पोर्टल से जुड़े रहें।

राजधानी के 40 इलाकों में आज रहेगी बिजली गुल

राजधानी भोपाल में 3 से 6 तक रहेगी बिजली कटौती। बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्यों के चलते कर रही कटौती। जिसके चलते इन इलाकों में पड़ेगा कटौती का असर। 

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक

सागर गोल्डन पॉम, एबी स्मार्ट सिटी एवं आसपास

सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक

मक्सी, बागली, मेकर रिगालिया, अमलतास गोल्ड, कस्तूरी विहार, पॉम विष्ठा कॉलोनी, रापड़िया एवं आसपास के इलाके

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक

चूना भट्टी, सागर कैम्पस, चाणक्यपुरी, वर्धमान परिसर, गंगौत्री हाइट्स, परस्पर कॉलोनी, शिवा अपॉर्टमेंट नयापुरा, राजीव रोसरी, ओम शिव नगर, मुंशी प्रेम कॉलोनी एवं आसपास

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

विश्वकर्मा नगर, जनता नगर, पंचवटी फेस-1 और 2, नबी बाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, मोतीलाल नगर, कृष्णा कॉलोनी, जनता क्वार्टर, मौलवी नगर, कमला नगर, हनीफ कॉलोनी, आशियाना कॉलोनी, पारस नगर एवं आसपास

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक

रामेश्वरम एक्सटेंशन ए सेक्टर, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर,
गायत्री विहार एवं आसपास
 सीएम डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम 

दोपहर 12:00 बजे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस में एक महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होंगे। शाम 5:00 बजे: वे गुरु पूर्णिमा महोत्सव के संबंध में बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव को भव्य रूप से मनाने और प्रदेशभर में इसके आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m