शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मिर्जापुर और रीवा दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन दोपहर 12.40 बजे स्टेट हैंगर, भोपाल से एयरपोर्ट रीवा पहुंचेंगे। दोपहर 01.40 बजे एयरपोर्ट रीवा से हेलीपेड परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ, जिला मिर्जापुर पहुंचेंगे। मिर्जापुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04.30 बजे हेलीपेड परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ, जिला मिर्जापुर से एयरपोर्ट रीवा पहुंचेंगे। शाम 05.15 बजे एयरपोर्ट रीवा से स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मंदिरों में सुबह से पहुंचे श्रद्धालु

चौथे दिन मां दुर्गा के स्वरूप, देवी कूष्माण्डा की उपासना को समर्पित है। चौथे दिन सुबह से लोग विधि विधान से पूजा कर रहे है। शहर के देवी मंदिरों में सुबह से ही जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। पूजन पाठ माना जाता है कि माता ने अपनी मंद मुस्कान से ही ‘ब्रह्मांड’ की रचना की थी, इसलिए नाम ‘कूष्माण्डा’ हुआ। माता की आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा देवी भी कहते हैं। उनके हाथों में धनुष, बाण, कमल-पुष्प,अमृत कलश, चक्र और गदा आदि सुशोभित हैं। माता कूष्माण्डा को मालपुए का भोग अत्यंत प्रिय है।

बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

36 सदस्यीय कार्यकारिणी में नए और अनुभवी चेहरों को जगह मिली है। भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान को प्रदेश कार्यकारणी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। 8 उपाध्यक्ष 2 महामंत्री 8 मंत्री नियुक्त किए गए है।

बेमौसम बारिश से कई जिलों में फसलों को नुकसान

मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश से कई जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग की मानें तो एमपी में अगले 4 दिन मौसम इसी तरह रहेगा। 26 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। आज प्रदेश के पचमढ़ी में पारा 25.6 डिग्री रहा। रीवा-दतिया में 28.2 डिग्री, नौगांव-सतना में 28.3 डिग्री, सिवनी में 28.4 डिग्री, टीकमगढ़-सीधी में 28.6 डिग्री, दमोह-उमरिया में 29 डिग्री, श्योपुर में 29.4 डिग्री, मंडला और खजुराहो में पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी भोपाल में 29.4 डिग्री, जबलपुर में 29.5 डिग्री, इंदौर में 30.6 डिग्री, ग्वालियर में 28.4 डिग्री और उज्जैन में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m