शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गेहूं उपार्जन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। बैठक में प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की व्यवस्थाओं, पंजीयन स्थिति, भंडारण, परिवहन और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
सरकार ने इस बार रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं उपार्जन की भारी तैयारी की है। अब तक 19 लाख से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड स्तर माना जा रहा है।
खरीदी की तारीखें और संभाग:
- इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गेहूं की खरीदी 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
- शेष संभागों (ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल आदि) में खरीदी 7 अप्रैल 2026 से प्रारंभ की जाएगी।
11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को मिली बड़ी सौगात
मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। प्रदेश के 11 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को अब 20 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर लाई जा रही है, जिसके तहत सरकारी सेवकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगे इलाज के बोझ से मुक्ति मिलेगी। योजना लागू होने के बाद कर्मचारी और पेंशनर बिना पैसे दिए ही अस्पताल में इलाज करा सकेंगे।
अंशदान (प्रिमियम) की व्यवस्था
- सरकारी कर्मचारियों से उनके मूल वेतन का 1 प्रतिशत प्रतिमाह लिया जाएगा।
- पेंशनरों से 4 प्रतिशत अंशदान (प्रीमियम) प्रतिमाह लिया जाएगा।
योजना की प्रमुख बातें
- योजना के दायरे में प्रदेश के 11 लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर आएंगे।
- लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है।
- प्रस्ताव को मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ सचिव समिति ने स्वीकृति दे दी है।
- कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह योजना औपचारिक रूप से लागू की जाएगी।
अतिथि शिक्षकों का 30 मार्च को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन
मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचर) ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 30 मार्च 2026 को भोपाल में हजारों गेस्ट शिक्षक बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। अतिथि शिक्षक स्थायीकरण (परमानेंट) और वार्षिक अनुबंध की पुरानी घोषणाओं पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से बेहद नाराज हैं। वे सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं।
आंदोलन की प्रमुख बातें
- 30 मार्च को भोपाल के आंबेडकर पार्क में विशाल प्रदर्शन और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
- प्रदेश भर से हजारों अतिथि शिक्षक राजधानी पहुंचकर इस आंदोलन में शामिल होंगे।
- शिक्षकों की मुख्य मांग है कि उन्हें स्थायी रूप से नौकरी दी जाए और लंबे समय से लंबित वार्षिक अनुबंध नीति को तुरंत लागू किया जाए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

