शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक केंद्र सरकार और राज्यों के बीच तथा राज्यों के आपसी मुद्दों पर चर्चा करने और उन्हें सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। बैठक में परिषद के सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।  .

स्वच्छ सर्वेक्षण करने दो दिन में भोपाल आ सकती है टीम

स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम अब दो दिन में भोपाल पहुंच सकती है। सर्वेक्षण से पहले नगर निगम ने सफाई अभियान तेज कर दिया है। शहर को चमकाने के लिए नगर निगम पूरी तरह जुट गया है। गलियों में आकर्षक पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं। न्यू मार्केट से कोलार इलाके तक खासतौर पर सौंदर्यीकरण और कचरा सफाई पर फोकस किया जा रहा है।
हालांकि भोपाल के लिए अभी भी दो बड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं — बैक लेन की गंदगी और खुले नाले। साथ ही बाजारों में बिखरा कचरा और गुटखे के दाग शहर के स्वच्छता स्कोर को प्रभावित कर सकते हैं। नगर निगम इन चुनौतियों को दूर करने के लिए तेजी से काम कर रहा है ताकि इस बार भोपाल अच्छा स्कोर हासिल कर सके।  

राजधानी भोपाल में जारी है बिजली कटौती

राजधानी भोपाल में आज कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस कार्यों के चलते 25 इलाकों में 4 से 5 घंटे तक बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

ईरानी बस्ती, भानपुर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, कुटिर नगर, भंवर नगर, जवाहर कॉलोनी, चंदन नगर और आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक


कोरल कासा, रीगल स्टेट, रॉयल होम्स, सुख सागर, बीडीए कॉलोनी, चित्रकूट, शिव नगर फेस-1, 2 एवं 3 और आसपास।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक


राजगालिया कॉलोनी और आसपास के इलाके।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक


बरखेड़ीखुर्द, बरखेड़ीकलां, डेयरी स्टेट कॉलोनी, चंदनपुरा, मेंडोरा, शारदा विहार कॉलोनी और आसपास।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m