शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12 बजे पर राजस्थान के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे राजस्थान के कोटा पहुंचेंगे, जहां वह स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम भोपाल में मन की बात भी सुनेंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव चाय लीला खानूगांव में मन की बात सुनेंगे। कोटा से 4:45 पर पहुंचेंगे भोपाल। 4:55 पर भोपाल से जबलपुर रवाना होंगे, वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7 बजे जबलपुर से रवाना होंगे और 7:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। 

नारी शक्ति वंदन को लेकर अब कांग्रेस का पैदल मार्च

नारी शक्ति वंदन को लेकर अब कांग्रेस पैदल मार्च करेगी। विपक्ष ने महिला के मुद्दे पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पैदल मार्च प्लेटिनम प्लाज़ा से टीनशेड, टॉप एंड टाउन, न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहा तक निकाला जाएगा। शाम 4 बजे प्लेटिनम प्लाजा से पैदल मार्च शुरू होगा। पैदल मार्च में सभी मोर्चा और अध्यक्ष को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश में फिर चलेगा हेलमेट चेकिंग अभियान

मध्य प्रदेश में एक बार फिर हेलमेट को लेकर सख्ती बरती जाएगी। आज से पूरे मध्य प्रदेश में हेलमेट चेकिंग अभियान चलेगा। हेलमेट नहीं पहनने वालों का  चालान कटेगा। चालान कटने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस का भी निलंबन होगा। आज से 10 मई तक हेलमेट चेकिंग अभियान चलेगा। पुलिस ने कहा है कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौत हेलमेट नहीं पहनने के कारण हुए हैं। सड़क हादसों में 50 फीसदी लोगों की जान हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती है।सड़क हादसों में मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए हेलमेट चेकिंग अभियान चलेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m