कैबिनेट की अहम बैठक: भोपाल वेस्टर्न बाईपास समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज दोपहर 12:15 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई बड़े फैसलों पर चर्चा और स्वीकृति की संभावना है। पुनरीक्षित लागत के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे राजधानी के शहरी यातायात का दबाव कम होगा। सेवानिवृत्त IPS अधिकारी ए. साईं मनोहर को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय हो सकता है। इसके अलावा बैठक में मालथोन-बीना मार्ग के चौड़ीकरण व विकास समेत कई अहम परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जा सकती है।
भोपाल में ताबड़तोड़ बैठकों के बाद CM होंगे दिल्ली रवाना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज भोपाल और नई दिल्ली में व्यस्त कार्यक्रम रहेगा:
10:40 AM: कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे।
11:40 AM: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप राशि का अंतरण करेंगे।
11:55 AM: मंत्रालय आगमन।
12:15 PM: राज्य कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
02:50 PM: नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
विधायक दल का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से करेगा मुलाकात
मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दी गई टिप्पणी के मामले में सियासत गरमा गई है। मामले में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक दल का प्रतिनिधिमंडल आज सुबह 11:00 बजे राजभवन पहुंचकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपेगा।
मेधावी विद्यार्थियों को बड़ा तोहफा
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रथम प्रयास में 75% या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण करने वाले करीब 1.22 लाख छात्रों को प्रोत्साहन राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।
कार्यक्रम स्थल: कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, भोपाल
समय: सुबह 11:40 बजे
कुल राशि: 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये (लैपटॉप क्रय हेतु प्रति छात्र 25,000 रुपये)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


