संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में आज प्रशासनिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओरछा में बीजेपी कार्यसमिति के समापन समारोह में शामिल होने के बाद उज्जैन रवाना होंगे, वहीं राजधानी भोपाल में अवैध रूप से चल रहे व्यावसायिक परिसरों पर नगर निगम का सीलिंग दस्ता चलेगा। दूसरी ओर, वर्ग-3 के चयनित शिक्षकों के लिए भी आज से आवंटन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
ओरछा और उज्जैन दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। वे निवाड़ी जिले के ओरछा में चल रही बीजेपी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र में शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे वे उज्जैन के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का दूसरा दिन: आगामी रोडमैप पर मंथन
ओरछा में आयोजित बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आज अंतिम दिन है। आज के सत्र में मुख्य रूप से ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर आधारित कार्यशाला आयोजित की जा रही है। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, निकाय चुनावों और 2028 के रोडमैप को अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता संगठन की मजबूती पर गहन चर्चा करेंगे। दोपहर तक इस महत्वपूर्ण बैठक का समापन होने की संभावना है।
भोपाल: रहवासी इलाकों में कारोबार करने वालों पर चलेगा ‘सीलिंग का हंटर’
राजधानी भोपाल के रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से चल रहीं दुकानों और व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ आज से नगर निगम की बड़ी कार्रवाई शुरू हो रही है। दुकानों पर 24 घंटे के अंतिम नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। किसी भी संभावित हंगामे और विरोध से निपटने के लिए मिसरोद, हबीबगंज, रातीबढ़, कोहेफिजा, गोविंदपुरा, ऐशबाग और कोलार थाना क्षेत्र की पुलिस टीमों के साथ भारी बल तैनात रहेगा। आज शहर की 6 प्रमुख जगहों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) 2025: आज से शुरू होगी शाला आवंटन प्रक्रिया
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) 2025 के अंतर्गत लगभग 7,000 चयनित शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) सोमवार से चयनित अभ्यर्थियों की शाला आवंटन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। आवंटन के बाद सभी चयनित शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर आवंटित स्कूल में पदभार ग्रहण (Join) करना अनिवार्य होगा। इस कदम से सरकारी स्कूलों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की किल्लत दूर होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


