भोपाल। दिल्ली और भोपाल में आज कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचकर मप्र में कांग्रेस की राज्यसभा सांसद प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामिनेशन फार्म निरस्त किए जाने पर कार्रवाई की मांग करेंगे। इससे पहले कल यानी मंगलवार को कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली और भोपाल में चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर धरना दिया था। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने 11 बजे मिलने का समय दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 7:25 बजे गुफा मंदिर भोपाल में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम सुबह 8:05 पर भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। भारत मंडपम में NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक में वे शामिल होंगे। राज्यसभा को लेकर आगे की रणनीति पर भी मंथन संभव है। बैठक और मुलाकातों के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

