शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड की हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम आज शाम 4 बजे जारी होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि हायर सेकंडरी (कक्षा 12वीं) द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर चेक कर सकेंगे। 

विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने के लिए पोर्टल पर अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी। बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड की द्वितीय परीक्षाएं 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित की गई थीं। हजारों छात्र-छात्राओं ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।  

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द की लड़ाई पहुंची दिल्ली

राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द किए जाने का मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं का एक दल आज दिल्ली पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है। मीनाक्षी नटराजन के मामले में राष्ट्रपति से चर्चा करने के लिए समय मांगा गया है। यदि राष्ट्रपति से समय नहीं मिला तो कांग्रेस विधायक पैदल मार्च निकाल सकते हैं। आज सुबह 11:30 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर पहुंचेंगे।


शामिल नेता

  • मीनाक्षी नटराजन
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी

आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई  

इस मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से राहत न मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। कल कांग्रेस की ओर से अर्जेंट सुनवाई की मांग की गई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने आज 12 जून को सुनवाई तय की। मीनाक्षी नटराजन पर जानकारी छुपाने का आरोप लगाया गया है, जिसके चलते उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया था। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और सत्ताधारी दल के बीच यह तीखी जंग अब अदालत और राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई है। क्या सुप्रीम कोर्ट आज कोई बड़ा फैसला देगा?  

सीएम डॉ मोहन आज विभागों की करेंगे समीक्षा बैठक   

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज व्यस्त कार्यक्रमों के साथ कई महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं सुधार संस्थान में कई विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय में नई न्याय संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर की गई तैयारियों और कार्यवाही की समीक्षा करेंगे। शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निवास पहुंचेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m