शब्बीर अहमद, भोपाल। सूबेदार और उप निरीक्षक के 500 पदों पर भर्ती के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB), भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू कराए जाएंगे। इसके लिए 5 से 11 जून 2026 तक भोपाल के लाल परेड मैदान और जबलपुर के 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी स्थित परेड ग्राउंड में प्रक्रिया आयोजित होगी।

ट्विशा शर्मा की मौत का मामला

राजधानी भोपाल में एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की जांच सीबीआई कर रही है। ट्विशा का पति समर्थ सिंह और सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह जेल में हैं। अब इस मामले में ट्विशा के परिजनों ने भोपाल कोर्ट में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए नया आवेदन लगाया है।  ‎न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की कोर्ट में यह आवेदन लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि ट्विशा के डेथ सर्टिफिकेट के लिए पीएम रिपोर्ट जरूरी है। ‎

READ MORE: 05 जून महाकाल आरती: त्रिपुंड, त्रिनेत्र, चंद्र और रजत मुकुट से बाबा महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

नगर निगम ने डेथ सर्टिफिकेट के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट जरूरी बताई है। भोपाल ‎कोर्ट ने ट्विशा शर्मा के परिजनों का आवेदन स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने नगर निगम जन्म-मृत्यु शाखा, एम्स दिल्ली और भोपाल और सीबीआई को नोटिस जारी कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में जवाब मांगा है। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल पहुंचेंगे। सीएम विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।  इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे अपेक्स बैंक परिसर न्यू मार्केट पहुंचेंगे, जहां वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m