शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बैठक में प्रदेश को दलहन उत्पादन में देश का नंबर-1 राज्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर फोकस रहेगा। सरकार दलहनी फसलें उगाने वाले किसानों को बोनस देने की योजना पर काम कर रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार दलहन बोनस योजना लाने जा रही है। इसके तहत पहले चरण में मसूर और उड़द तथा दूसरे चरण में चना और तुअर की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। यह बोनस बाजार मूल्य से अतिरिक्त होगा, जिससे किसानों को दलहन की खेती करने का प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश में 5 नई दाल मिलों की स्थापना की भी योजना है।
कॉलेजों में आपदा प्रबंधन और एनसीसी की ट्रेनिंग अनिवार्य
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को आपात स्थितियों और आपदाओं से निपटने के लिए तैयार करने का बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में एनसीसी (NCC) और आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग अनिवार्य कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में 596 सरकारी कॉलेजों को विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग का लक्ष्य है कि प्रदेश के करीब 1.9 लाख युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाए। इसके अंतर्गत 596 सरकारी कॉलेजों को शामिल किया गया है, जिसमें करीब 1.9 लाख युवाओं को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। इस पहल से न केवल छात्रों में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित होगी, बल्कि वे बाढ़, आग, भूकंप जैसी आपदाओं के समय प्रभावी तरीके से कार्य कर सकेंगे। एनसीसी प्रशिक्षण से छात्रों को सैन्य सेवा और अन्य क्षेत्रों में बेहतर अवसर भी मिलेंगे।
भोपाल में जारी है बिजली कटौती का दौर
राजधानी भोपाल में बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। आज 35 इलाकों में मेंटेनेंस कार्यों के चलते 2 से 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने अलग-अलग इलाकों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपनी आवश्यकताओं को पहले ही पूरा कर लें।
सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक (5 घंटे)
- सर्वधर्म ए एवं बी सेक्टर
- शालीमार गार्डन
- शालीमार पार्क एवं आसपास के इलाके
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक (2 घंटे)
- मछली मार्केट
- इतवारा
- इस्लामपुरा एवं आसपास के इलाके
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक (4 घंटे)
- आईएसबीटी
- 6 शेड
- कस्तूरबा नगर ए-बी सेक्टर
- पलकमती पार्क
- कोटरा
- ब्रजसेन नगर एवं आसपास
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक (6 घंटे)
- राजेंद्र नगर
- करारिया
- हरसिद्धि कैम्पस
- द्वारका नगर
- कृष्णा नगर
- सेमरा
- खेजड़ा
- भानपुर
- कोलुआ
- दामखेड़ा
- खुशीपुरा एवं आसपास
दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक (2 घंटे)
- सीआई कॉलोनी एवं आसपास
दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक (3 घंटे)
- फिरदोश नगर
- शीतला नगर
- निशातपुरा
- श्रीनगर
- सरदार नगर
- नारियलखेड़ा एवं आसपास
बिजली कंपनी ने बताया कि ये कटौतियाँ मेंटेनेंस एवं विकास कार्योंको सुचारू रूप से पूरा करने के लिए की जा रही हैं। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

