शिखिल ब्यौहार, भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव आज भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दिल्ली में दोपहर के वक्त उनके कुछ स्थानीय कार्यक्रम तय हैं, जिसके बाद वह वीआईपी गेस्ट हाउस में समय बिताएंगे।
शाम 6 बजे सीएम वापस दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और शाम 7:30 बजे की फ्लाइट से इंदौर के लिए रवाना होंगे। रात 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उनका काफिला सीधे उज्जैन के लिए निकलेगा। उज्जैन में वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
एमपी विधानसभा में विधायकों के प्रशिक्षण का आज दूसरा दिन
मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
इस ट्रेनिंग के दौरान विधायकों को ‘नेवा’ (NEWA) एप्लीकेशन के इस्तेमाल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, ताकि डिजिटल विधायी कार्य, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी और सदन की कार्यप्रणाली को पूरी तरह ऑनलाइन समझा जा सके। बेहतर ट्रेनिंग के लिए सभी विधायकों को 5 अलग-अलग बैचों में बांटा गया है, जिसमें हर एक बैच में 50 विधायक शामिल हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

