शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज उज्जैन में आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में शामिल होंगे। वे उज्जैन के गीता भवन में इस विशेष कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करेंगे।इस युवा धर्म संसद में देश के 24 अलग-अलग राज्यों से 1600 से अधिक युवाओं का जमघट लग रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संघ प्रमुख के साथ युवाओं का सीधा संवाद रहेगा, जहाँ युवा अपनी बात और सवाल रख सकेंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली में सेमिकॉन इंडिया 2026 में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश को हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर हब बनाने के प्रयास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नई दिल्ली में आयोजित ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ में भाग लेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन का निरीक्षण करेंगे और ग्लोबल इन्वेस्टर्स से सीधा संवाद करेंगे। सीएम मोहन यादव अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, विशेषकर स्वीडन और जापान के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ अलग-अलग वन-टू-वन बैठकें करेंगे।
इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य राज्य में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, और उन्नत तकनीक के क्षेत्रों में विदेशी निवेश को आकर्षित करना है। मुख्यमंत्री उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश की उद्योग-अनुकूल नीतियों, भूमि और बिजली उपलब्धता के साथ-साथ राज्य में निवेश की असीम संभावनाओं से अवगत कराएंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का जबलपुर दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर रहेंगे। वे गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे इंदौर से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। जबलपुर पहुंचने के बाद वे सर्वप्रथम अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात वे शहीदों की स्मृति में बने संग्रहालय का भी अवलोकन करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इंफोर्मेशन सेंटर में आयोजित भव्य बलिदान दिवस समारोह में शामिल होकर जनजातीय समाज को संबोधित करेंगे। अपने दौरे के अंत में वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित रक्तदान शिविर का जायजा लेंगे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- सुबह 9:30 बजे उज्जैन से इंदौर जायेंगे
- सुबह 10:15 बजे इंदौर से जबलपुर के लिए रवाना होंगे
- सुबह 11:20 बजे जबलपुर के मालगोदाम चौक आगमन
- सुबह 11:20 बजे जनजातीय महानायक अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा में माल्यार्पण
- राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह म्यूजियम में श्रद्धांजलि
- सुबह 11:50 बजे सी.आई.सी. चंटावर आगमन
- दोपहर 12 बजे जनजातीय महानायक अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे…
- दोपहर 12:50 बजे जबलपुर से नई दिल्ली जाएंगे सीएम
- दोपहर 3:15 बजे नई दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे
- शाम 6 बजे नई दिल्ली में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



