संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल मेंआज राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हो रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर राज्य के 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

इनमें प्राथमिक श्रेणी के 18 और माध्यमिक श्रेणी के 15 शिक्षक शामिल हैं। ये शिक्षक अपने समर्पण, मेहनत और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए चुने गए हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री इन शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति उनके योगदान को सराहेंगे।    

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल, इंदौर और दिल्ली के दौरे पर हैं। सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी पहुंचेंगे। यहां राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होकर 33 शिक्षकों का सम्मान करेंगे। दोपहर 1:10 बजे भिंड में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से वर्चुअली जुड़ेंगे। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर पहुंचकर दोपहर 2:25 बजे सांदीपनि शासकीय अहिल्या बाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

इसके पश्चात सीएम दोपहर 3:30 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मेट्रो उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यहां 2850 करोड़ रुपये की लागत से बने सुपर कॉरिडोर-3 का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे। शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m