कर्ण मिश्रा, ग्वालियर/ राहुल शर्मा, भिंड। मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में हुए बड़े फर्जीवाड़े को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासन ने ताबड़तोड़ और कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। प्रदेश के भिंड और मुरैना जिले में करोड़ों रुपये के गेहूं खरीदी घोटाले की आशंका के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में मुरैना की 10 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों पर FIR दर्ज कर ली गई है जिसमें 10 समिति प्रबंधक और 10 कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्रदेश के भिंड और मुरैना जिले में कागजों पर हुए करोड़ों रुपये के गेहूं खरीदी घोटाले के खुलासे के बाद पूरे चंबल संभाग के प्रशासनिक और सहकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।
खेल समझिए: बिना फसल उगाए डकार गए करोड़ों, ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा
शुरुआती जांच और दस्तावेजों से जो खुलासा हुआ है, उसने जांच एजेंसियों के भी होश उड़ा दिए हैं। किसान माफियाओं ने ऐसे असली किसानों की जमीन को निशाना बनाया जिन्होंने खुद सरकारी पोर्टल पर पंजीयन नहीं कराया था। पंजीयन की अंतिम तारीख के दिन पटवारी और तहसीलदारों की मिलीभगत से इन जमीनों का रकबा दूसरे फर्जी नामों पर चढ़ाकर रजिस्ट्रेशन वेरीफाई कर दिया गया।
इसके बाद माफियाओं ने मध्य प्रदेश और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गरीब किसानों से खुले बाजार में महज 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल में गेहूं खरीदा और उसे सरकारी केंद्रों पर 2625 रुपये प्रति क्विंटल MSP की दर से बेच दिया। इस खेल के जरिए प्रति क्विंटल 425 से 625 रुपये का सीधा मुनाफा कमाकर सरकारी खजाने और असली किसानों के हक पर डाका डाला गया।
मुरैना एक्शन: इन 10 समितियों के प्रबंधकों और ऑपरेटरों पर FIR दर्ज
मुरैना जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के 10 प्रबंधकों और 10 कंप्यूटर ऑपरेटरों सहित कुल 20 लोगों को आरोपी बनाते हुए नामजद मामला दर्ज कराया है:
चैना समिति: प्रबंधक रामबाबू शर्मा, ऑपरेटर सचिन शर्मा
गलैथा समिति: प्रबंधक नीतेश शर्मा, ऑपरेटर ,उमाकांत शर्मा
भैंसरोली समिति: प्रबंधक दिलीप सिकरवार, ऑपरेटर सत्यम सिकरवार
जड़ेरुआ समिति: प्रबंधक रविन्द्र मोहन गुर्जर, ऑपरेटर गौरव सिंह गुर्जर
जैतपुर नूराबाद समिति: प्रबंधक सुघर कुशवाह, ऑपरेटर पवन पाल
परसौंटा समिति: प्रबंधक जगदीश प्रसाद धाकड़, ऑपरेटर सचिन धाकड़
उत्तमपुरा समिति: प्रबंधक रामप्रसाद सिंह, ऑपरेटर आकाश राजपूत
निटेहरा समिति: प्रबंधक दीनबन्धु राजपूत,ऑपरेटर सौरभ सेन
सुमावली समिति: प्रबंधक सुरेन्द्र गुर्जर, ऑपरेटर अमित जादौन
खनेता समिति: प्रबंधक पदम यादव, ऑपरेटर अंकित सिंह राजपूत
भिंड का बड़ा खुलासा: दूसरे की जमीन दिखाकर रजिस्ट्रेशन कराने वाले 23 किसानों का कच्चा चिट्ठा
भिंड जिले के लहार, रौन और मिहोना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली समितियों में हुई जांच के बाद कलेक्टर के.एल. मीणा के निर्देश पर इन संदिग्ध खातों का भुगतान तत्काल प्रभाव से बैंक में ‘होल्ड’ (फ्रीज) करा दिया गया है। ईओडब्ल्यू (EOW) और जिला प्रशासन की जांच के दायरे में आए इन 23 किसानों का पूरा विवरण इस प्रकार है:
भिंड जिले के संदिग्ध/फर्जी किसानों की सूची:
विष्णुप्रताप सिंह (पिता: जितेन्द्र सिंह)
किसान कोड: 251012510060 | समिति: छीमका | रकबा: 7.345 हेक्टेयर
विवरण: 13/05/2026 को मूरतपुरा केंद्र पर 283.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹7,42,875.00
अभिषेक पाराशर (पिता: इंद्रेश)
किसान कोड: 263010210099 | समिति: कचनावकलां | रकबा: 6.83 हेक्टेयर
विवरण: 19/05/2026 को मछण्ड केंद्र पर 276.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹7,24,500.00
अनूप ओझा (पिता: कमलेश)
किसान कोड: 263012600025 | समिति: निवसाई | रकबा: 6.12 हेक्टेयर
विवरण: 14/05/2026 को मछण्ड केंद्र पर 247.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹6,48,375.00
अर्पित शर्मा (पिता: रामबाबू शर्मा)
किसान कोड: 251012610022 | समिति: मिहोना | रकबा: 5.14 हेक्टेयर
विवरण: 15/05/2026 को मछंड केंद्र पर 208.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹5,46,000.00
भारत कुमार उपाध्याय (पिता: रामकरन)
किसान कोड: 222010007709 | समिति: छीमका | रकबा: 5.42 हेक्टेयर
विवरण: 19/05/2026 को मछण्ड केंद्र पर 219.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹5,74,875.00
धर्मपाल सिंह चौहान (पिता: लाखन सिंह)
किसान कोड: 222010003530 | समिति: आलमपुर | रकबा: 15.568 हेक्टेयर
विवरण: 21/05/2026 को आलमपुर केंद्र पर 630.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹16,53,750.00
धर्मेंद्र सिंह राजावत (पिता: महाराज सिंह)
किसान कोड: 222010007632 | समिति: मूरतपुरा | रकबा: 6.97 हेक्टेयर
विवरण: 14/05/2026 को मूरतपुरा केंद्र पर 232.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹6,09,000.00
गायत्री देवी उपाध्याय (पिता: रमाकरन)
किसान कोड: 222010007767 | समिति: निवसाई | रकबा: 6.4 हेक्टेयर
विवरण: 16/05/2026 को मछंड केंद्र पर 244.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹6,40,500.00
गिरजा (पिता: संतोष)
किसान कोड: 121013899058 | समिति: निवसाई | रकबा: 5.94 हेक्टेयर
विवरण: 16/05/2026 को मछंड केंद्र पर 240.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹6,30,000.00
कैलाश नारायण पाठक (पिता: लक्ष्मी नारायण पाठक)
किसान कोड: 251012500026 | समिति: लहार | रकबा: 8.89 हेक्टेयर
विवरण: 28/04/2026 को महंत वेयर हाउस पर 306.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹8,03,250.00
मालती उपाध्याय (पिता: श्रीनिवास)
किसान कोड: 222010007707 | समिति: छीमका | रकबा: 5.19 हेक्टेयर
विवरण: 02/05/2026 को जैतपुरा केंद्र पर 208.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹5,46,000.00
मयंक त्रिपाठी (पिता: भगवती प्रसाद त्रिपाठी)
किसान कोड: 263012210018 | समिति: मछण्ड | रकबा: 6.13 हेक्टेयर
विवरण: 12/05/2026 को मछंड केंद्र पर 230.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹6,03,750.00
मूलचंद्र राठौर (पिता: धनीराम)
किसान कोड: 222010005712 | समिति: अम्हां आलमपुर | रकबा: 5.19 हेक्टेयर
विवरण: 23/05/2026 को मछंड केंद्र पर 210.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹5,51,250.00
प्रतीक्षा (पिता: गोविंद नारायण)
किसान कोड: 222010007764 | समिति: निवसाई | रकबा: 5.65 हेक्टेयर
विवरण: 23/05/2026 को जैतपुरा केंद्र पर 228.50 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹5,99,812.00
राजेश सिंह चौहान (पिता: धर्मपाल)
किसान कोड: 263018100008 | समिति: अम्हां आलमपुर | रकबा: 9.01 हेक्टेयर
विवरण: 20/05/2026 को मछंड केंद्र पर 364.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹9,55,500.00
रजनी बघेल (पिता: अनुपम सिंह बघेल)
किसान कोड: 263012210044 | समिति: मछण्ड | रकबा: 13.334 हेक्टेयर
विवरण: 23/05/2026 को आलमपुर केंद्र पर 400.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹10,50,000.00
राकेश (पिता: रामस्वरूप)
किसान कोड: 225011600010 | समिति: लहार | रकबा: 21.865 हेक्टेयर
विवरण: मई 2026 में जैतपुरा केंद्र पर कुल 6 किश्तों में भारी मात्रा में गेहूं बेचा। बैंक खाता: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भिंड।
रामनरेश सिंह चौहान (पिता: धर्मपाल सिंह चौहान)
किसान कोड: 263018100010 | समिति: अम्हां आलमपुर | रकबा: 13.51 हेक्टेयर
विवरण: 27 और 28 मई 2026 को मछंड केंद्र पर 3 किश्तों (150, 150, 235 क्विंटल) में गेहूं बेचा। कुल भुगतान ट्रांसफर प्रक्रिया रोकी गई।
संचिता पाठक (पिता: संजीव)
किसान कोड: 263012500005 | समिति: जैतपुरा (गुढा) | रक巴: 13.63 हेक्टेयर
विवरण: 05/05/2026 को जैतपुरा केंद्र पर 218.50 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹5,73,562.00
शिवम खेमरिया (पिता: मनोज खेमरिया)
किसान कोड: 253012500003 | समिति: जैतपुरा (गुढा) | रकबा: 6.406 हेक्टेयर
विवरण: 13/05/2026 को जैतपुरा केंद्र पर 259.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹6,79,875.00
सुभाष चन्द्र (पिता: आज्ञाराम)
किसान कोड: 124018300105 | समिति: लहार | रकबा: 5.035 हेक्टेयर
विवरण: 12/05/2026 को मछंड केंद्र पर 203.50 क्विंटल गेहूं बेचा. भुगतान राशि: ₹5,34,187.00
उषा देवी (पिता: वीरेन्द्र सिंह)
किसान कोड: 263018100045 | समिति: अम्हां आलमपुर | रकबा: 6.44 हेक्टेयर
विवरण: 15/05/2026 को मछंड केंद्र पर 223.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹5,85,375.00
वीर सिंह तोमर (पिता: निरंजन सिंह)
किसान कोड: 220167900036 | समिति: जैतपुरा (गुढा) | रकबा: 6.365 हेक्टेयर
विवरण: 04/05/2026 को जैतपुरा केंद्र पर 217.00 क्विंटल गेहूं बेचा। भुगतान राशि: ₹5,69,625.00
15 पटवारी सस्पेंड, तहसीलदारों को नोटिस; ईओडब्ल्यू तक पहुंची जांच
इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने और गलत तरीके से सत्यापन (Verification) करने के आरोप में 15 हल्का पटवारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। इसके साथ ही लहार और रौन क्षेत्र के दो तहसीलदारों को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वर्तमान में ईओडब्ल्यू (EOW) भी इस मामले की समानांतर जांच कर रही है। भिंड में अब तक 4 बड़े रसूखदार फर्जी किसानों पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है और आने वाले दिनों में कई समिति प्रबंधकों की गिरफ्तारी भी संभव है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

