दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तेंदूखेड़ा राजमार्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी रामलाल झारिया के ठिकानों पर दबिश दी गई है। रामलाल झारिया, पूर्व विधायक संजय शर्मा का करीबी बताया जा रहा है। फिलहाल ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। घर और कार्यालय में मौजूद कागजात खंगाल रहे है।

नरसिंहपुर में बुधवार सुबह से कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक संजय शर्मा के राजमार्ग स्थित ऑफिस और संजय शर्मा के करीबी शराब ठेकेदार रामलाल झारिया के ठिकानों पर दबिश दी गई। तेंदूखेड़ा में भी ईडी के अधिकारियों ने रेड मारी। सूत्रों की माने तो ईडी की यह कार्रवाई टोल प्लाजा पर सॉफ्टवेयर के जरिए राशि की फेराफेरी और शराब से जुड़े मामले से जुड़ी हुई हैं। वहीं इस मामले में ईडी के अधिकारियों का कहना हैं कि जांच पूरी होने के बाद जानकारी दी जाएगी। बहरहाल संजय शर्मा के ऑफिस और उनके करीबी के घर ईडी की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m