शब्बीर अहमद, भोपाल। Burning Tricolor in Garbage Case: राजधानी भोपाल (Bhopal) में राष्ट्रीय ध्वज जलाने के मामले में 2 निगम कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि मामला बीते दिनों 5 जुलाई का है। शाहपुरा के भरत नगर के वार्ड क्रमांक 50 में कुछ लोग कचरे में तिरंगा जलाते हुए पाए गए थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और वीडियो बना लिया। मामला सामने आने के बाद निगम कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत हुई।
इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके अलावा कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने भी आपत्ति जताई थी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

