शब्बीर अहमद, भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को लिए जापान रवाना हुए. इस दौरान सीएम टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा करेंगे. साथ ही प्रदेश में निवेश लाने के लिए उद्योगपतियों ने चर्चा करेंगे. इसके अलावा 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए उन्हे आमंत्रित करेंगे.
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में औद्योगीकरण के मामलों में मध्य प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है. हम क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन सभी संभागों में अच्छे से लगा चुके हैं. जिसके बल पर हमें 4 लाख करोड़ का निवेश संभागों में मिला है और 3 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं. मध्य प्रदेश में निवेश की बहुत अच्छी अनुकूलता है.
बता दें कि जापान यात्रा के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी-आईटीईएस, रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों में होगा. साथ ही मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, रक्षा सहित पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर निवेश पर फोकस रहेगा.

