शब्बीर अहमद, भोपाल. राजधानी भोपाल से ट्रैफिक पुलिसकर्मी की दबंगई सामने आई है. जहां राज्यपाल के काफिले के पास खड़े शख्स को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जमकर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
दरअसल, वायरल वीडियो शहर के आनंद चौराहे का बताया जा रहा है. जहां से राज्यपाल का काफिला गुजर रहा था. युवक को काफिले के पास खड़ा देखते ही पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचा और धक्का देकर गिरा दिया. उसके बाद उसकी पिटाई की. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडिया बना लिया.
इसे भी पढ़ें- ‘क्या बात है क्या चीज है पैसा…’ जादूगर के शो में फूहड़ डांस का Video Viral
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी युवक को देख तेजी से दौड़ते आता है और धक्का देकर गिरा देता है. युवक के खड़े होते ही उसे पैर में मारा और थप्पड़ जड़ दिया. फिलहाल, अब देखना होगा कि इस मामले में विभाग के उच्च अधिकारी पुलिसकर्मी के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं.

