सुधीर दंडोतिया, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंबेडकर के बहाने फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि- कांग्रेस ने अंबेडकर जी के साथ अन्याय किया। संविधान का जितना माखौल कांग्रेस ने उड़ाया उतना किसी ने भी नहीं उड़ाया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इंदौर में निगम कर्मियों द्वारा अंबेडकर की मूर्ति का अपमान का आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट किया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा मध्यप्रदेश बाबा साहब अंबेडकर के जन्म स्थान वाला प्रदेश है, इसलिए अंबेडकर ने जो समानता और सह अस्तित्व की भावना का जो संदेश दिए उस भावना के आधार पर मध्यप्रदेश बेहतर से बेहतर करने जा रहा है। कांग्रेस कुछ भी नाटक करें, कांग्रेस को जनता अच्छे से जानती है। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ क्या किया। अंबेडकर के साथ अन्याय किया। संविधान का जितना मखौल कांग्रेस ने उड़ाया उतना किसी ने भी नहीं उड़ाया। नकली घड़ियाली आसूं बहाकर कांग्रेस चाहेगी उसके पाप पर पर्दा पड़े लेकिन यह संभव नहीं है। उम्मीद है कांग्रेस इससे सबक लेगी और जनता का दिल जीतने के लिए सच्चे अर्थों में कांग्रेस अपने पुराने अतीत के पाप से माफी मांगते हुए आगे बढ़ेगी।
इंदौर में निगम कर्मचारियों ने अंबेडकर की मूर्ति का किया अपमान
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने एक्स पर लिखा- बापू, अंबेडकर एवं संविधान विरोधी भाजपा कभी नहीं सुधर सकती है।
इंदौर में नगर निगम कर्मचारियों अंबेडकर जी की प्रतिमा को पैरों में रखकर अनादर किया है। स्कीम नंबर 140 में रविदास समाज के लोगों ने धर्मशाला बनाने के लिये मूर्ति लगाई थी।

