संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में आज यानि 1 जून का दिन प्रशासनिक और सियासी दोनों मोर्चों पर बेहद हलचल भरा रहने वाला है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रालय में कई विभागों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें करने जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में बहुप्रतीक्षित तबादलों का दौर भी आज से आधिकारिक तौर पर शुरू हो रहा है।

CM डॉ. मोहन यादव का आज का शेड्यूल: बैठकों का दौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में सक्रिय रहेंगे और मंत्रालय में बैक-टू-बैक कई अहम बैठकें करेंगे। उनके आज के कार्यक्रम का पूरा ब्योरा इस प्रकार है-

सुबह 11:00 बजे: मुख्यमंत्री सबसे पहले लोकभवन पहुंचेंगे।

सुबह 11:25 बजे: लोकभवन के बाद वे सीधे मंत्रालय के लिए रवाना होंगे।

सुबह 11:30 बजे: मंत्रालय पहुंचते ही सीएम महिला एवं बाल विकास विभाग की एक बड़ी समीक्षा बैठक लेंगे, जिसमें विभागीय योजनाओं और आगामी एजेंडे पर चर्चा होगी।

दोपहर 12:30 बजे: इसके ठीक बाद वे म.प्र. यात्री परिवहन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की तृतीय बैठक में शामिल होंगे।

दोपहर 01:30 बजे: दोपहर का समय मुख्यमंत्री ने गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों से मुलाकात के लिए आरक्षित रखा है।

MP में आज से ट्रांसफर एक्सप्रेस शुरू, 15 जून तक जारी होंगे आदेश

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। मोहन कैबिनेट द्वारा बीते 20 मई को मंजूरी मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 मई को तबादला नीति 2026 जारी की थी। इसी नीति के तहत आज से प्रदेश में ट्रांसफर का दौर शुरू हो रहा है।

विभागों को मिले ये कड़े निर्देश

सभी सरकारी विभागों को स्वैच्छिक और प्रशासनिक आधार पर अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले 15 जून तक हर हाल में पूरे करने होंगे। पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देश के बाद जिलों में आरक्षक से लेकर एसआई स्तर के तबादले शुरू हो चुके हैं। एसपी और पुलिस कमिश्नरों को इसे 5 जून तक पूरा करने का टारगेट दिया गया है।

डिटेल और आवेदन की अंतिम तिथि

शिक्षा विभाग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों ने 1 जून तक जिलों में पदस्थ अफसरों का पूरा डेटा तलब किया है। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को 2 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m