हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बेटे गगन वर्मा का गुरुवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, गगन लंबे समय से बीमार थे। 25 साल पहले सीढ़ी से गिरने के बाद वो घायल हो गए थे, इसके बाद से वो व्हीलचेयर पर ही थे। उनकी अंतिम यात्रा इंदौर स्थित उनके निज निवास 122 पलसीकर कॉलोनी से गुरुवार दोपहर 3 बजे रीजनल पार्क मुक्तिधाम पिपलियापाला पहुंचेगी।
READ MORE: बीजेपी नेता के बिगड़े बोलः पालिका के कार्यक्रम में विधायक ने कहा- मैं अपनी पर आ गया तो पायजामे ढीले हो जाएंगे
पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के परिवार के मुताबिक, गगन वर्मा करीब 25 साल पहले एक एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में समस्या आई। इसके चलते वो व्हीलचेयर पर आ गए थे। करीब तीन-चार महीने से वो बीमार थे और बॉम्बे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे।
कुछ दिनों से उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। सज्जन वर्मा समेत पूरे वर्मा परिवार के वो बहुत लाड़ के थे। उनके निधन से पूरा वर्मा परिवार शोक में है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सभी नेताओं ने गगन के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

