कुमार इंदर, जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेत माफियाओं के बीच गैंगवार हो गया. लग्जरी गाड़ियों से आए लोगों ने पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की, फिर हाइवा पर पेट्रोल डालकर कर आग के हवाले कर दिया. गमीनत रही कि हाइवा सवार तीन लोग नदी में कूदकर जान बचा ली. वहीं इस आगजनी में ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया.
दरअसल, यह घटना बेलखेड़ा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि बीती रात नीमखेड़ा शहपुरा खदान में रेत माफियाओं के बीच विवाद हो गया था. आज शनिवार को जब नवीन चारगंवा घाट से रेत निकाली जा रही थी, तब वहां गाड़ियों में सवार होकर अमित लोधी और देवी सिंह लोधी सहित करीब 15 लोग पहुंचे और फायरिंग करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दिया.
इसे भी पढ़ें- बड़ा हादसा: चंबल वाटर प्रोजेक्ट में आधा दर्जन मजदूर मिट्टी में दबे, 1 की मौत, इधर नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक बहने से एक की मौत, 3 लापता, रेस्क्यू जारी
इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए. इधर, हाइवा मालिक वीरेंद्र पटेल ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया था. मामल दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

