कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी नेता की दबंगई सामने आई है। चाट के पैसे मांगने पर न सिर्फ गाली गलौज की बल्कि थप्पड़ भी मार दिए। इस दौरान बीजेपी का एक पार्षद भी मौजूद था। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दरअसल बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा ने चाट वाले से मारपीट की है। मारपीट के दौरान बीजेपी नेता ने चाट वाले से गाली गलौज भी की। बताया जाता है कि चाट के पैसे मांगने पर बीजेपी नेता अनिल वर्मा भड़के थे। घटना गढ़ा थाना अंतर्गत श्री कृष्ण परिसर की है। बीजेपी नेता का थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है। बीजेपी नेता अनिल वर्मा के साथ बीजेपी पार्षद पति भी मौके पर मौजूद रहे।
मोहन सरकार का बड़ा फैसला: अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण के लिए 41 ई-चेकगेट की होगी स्थापना,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

