योगेश पाराशर, मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां हाई स्पीड एक स्लीपर बस ने एक किशोरी को रौंद दिया. इस दुर्घटना में उसकी जान चली गई. हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया.
यह घटना अंबाह थाना क्षेत्र की है. दरअसल, हरिहर का पुरा के रहने वाले भाई-बहन बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे. खराब रास्ता और बस को आते देख भाई ने बाइक साइड में खड़ी कर ली. तभी किशोरी का पैर फिसल गया और वह गिर गई. इस दौरान तेज रफ्तार बस ने किशोरी को रौंद दिया.
इसे भी पढ़ें- सगाई के बाद मंगेतर ने कर दी ऐसी डिमांड कि डिप्रेशन में चली गई होने वाली दुल्हन, शादी से पहले उठाया खौफनाक कदम
इस हादसे में किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. फिलहाल, पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है.

