शुभम जायसवाल, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ से इंसानियत को शर्मसार करने वाला सामने आया है। यहां एक मानसिक विकृति के युवक ने गौवंश के साथ घिनौना काम किया है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। मामला सारंगपुर का है।
बताया जा रहा है कि गोवंश के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी कन्या शाला स्कूल में शिक्षक था। युवक का देर रात गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसके बाद हिंदू संगठन ने जमकर बवाल मचाया।
घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसका जुलूस निकाला। वहीं हिंदू संगठन ने थाने का घेराव कर आरोपी को फांसी देने की मांग की है। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई गई है।
अब सवाल यह उठता है कि जो हैवान कन्या शाला में शिक्षक होकर बेजुबानों के साथ दरिंदगी कर अपनी हवस मिटाता हो। वह स्कूली बच्चियां उसके साथ कैसे सुरक्षित रहेंगी? देखना यह होगा कि ऐसी मानसिकता वाले आरोपी पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है ?
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

