आशुतोष तिवारी, रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने महिला थाना परिसर में जहर खा लिया. इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि पत्नी सुमन पांडे ने पति ज्ञानेंद्र पांडे के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद महिला थाने की पुलिस ने पति को समझाइश देने के नाम पर थाने में बैठाकर रखा. परेशान पति ने पत्नी से निजात पाने के लिए थाना परिसर में ही जहर का सेवन कर लिया और और पत्नी सुमन पांडे से बोला कि मैंने जहर खा लिया है.
इसे भी पढ़ें- शिक्षक पर जानलेवा हमला: शख्स ने बच्चों के सामने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ टीचर को देख सहम उठे छात्र
पति के इस कदम के बाद पुलिस अधिकारी और पत्नी के होश उड़ गए. इसके बाद पीड़िता संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया. जहां गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है. परिजनों का आरोप है कि पत्नी की ओर से लगातार थाने में शिकायतें की जा रही थीं, जिससे पति मानसिक रूप से परेशान था. तनाव के चलते उसने थाने में ही जहर खा लिया.

