कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में दो पड़ोसन महिलाओं के बीच मारपीट हो गयी। इनमें से एक गर्भवती महिला ने विश्विद्यालय थाना पुलिस से शिकायत की है। पीडित ने आरोप लगाया की मल्टी में उसके फ्लैट के ऊपर रहने वाली महिला ने चाकू की नोक पर उसे बंधक बनाकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात लूट ली। साथ ही उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला भी किया। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्वालियर के गैलेक्सी अपार्टमेंट का मामला
दरअसल यह मामला ग्वालियर के गैलेक्सी अपार्टमेंट का है, जहां रहने वाली दीक्षा शर्मा ने विश्विद्यालय थाना में शिकायत में बताया है कि शुक्रवार को उसके घर पर एक चेहरा कवर की हुई महिला आई। वह घर में बुटिक चलाती है, महिला ने उसी काम से आना बताया। जैसे ही घर में दाखिल हुई उसने चाकू से हमला कर दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए, गर्भवती होने के चलते वह कमरे में छुप गई। इस दौरान महिला ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया।
गर्भवती महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
जिसके बाद घर में रखे जेवरात लूट ले गयी। पड़ोसियों की मदद से बाहर आई तो मालूम हुआ कि वह चेहरा कवर की हुई महिला कोई और नहीं बल्कि ऊपरी माले पर रहने वाली महिला थी। फिलहाल गर्भवती महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटनाक्रम के बारे में ASP जयराज कुबेर ने बताया कि दोनों महिलाओ के बीच विवाद की सूचना है,फिलहाल सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


