कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश ग्वालियर के शासकीय कमला राजा महिला एवं बाल्य चिकित्सालय में एक महिला अटेंडर के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 29 साल की महिला ने कंपू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। FIR में महिला ने बताया कि उसका बेटा डेंगू पीड़ित है, जिसका इलाज कमला राजा महिला एवं बाल्य चिकित्सालय में चल रहा है।
अटेंडर ने गर्दन को छुआ
बच्चे की देखभाल के लिए वह अस्पताल के तीसरे मामले पर बने डेंगू वार्ड के बाहर सो रही थी। तभी अचानक रात 2:00 बजे के करीब पास में ही सोए दूसरे अटेंडर धर्मेंद्र रावत ने गलत इरादे से उसकी गर्दन को छुआ। जब वह नाराज हुई तो आरोपी वहां से चला गया। सुबह पीड़िता ने कंपू थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
महिला ने थाने में की शिकायत
ग्वालियर ASP निरंजन शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी धर्मेंद्र रावत के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया गया और कमलाराजे अस्पताल जाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी धर्मेंद्र रावत शिवपुरी जिले के नरवर स्थित कियाला गांव का रहने वाला है। कंपू पुलिस इस मामले में अगली कार्रवाई में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

