शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Nigam Mandal: मध्य प्रदेश में निगम मंडल में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में केपी यादव को मध्य प्रदेश सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। उनका कार्यकाल 2 साल का रहेगा।
यह भी पढ़ें: MP निगम मंडलों में नियुक्तियां शुरू: केशव सिंह बघेल बने राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष, आदेश जारी
वहीं मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और लॉजिस्टिक्स सर्विसेज का अध्यक्ष संजय नगाईज को नियुक्त किया गया है। उनका अध्यक्ष के तौर पर 3 साल का कार्यकाल रहेगा। इसे लेकर खाद्य आपूर्ति नागरिक और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: MP BJP किसान मोर्चा के 16 नए जिला अध्यक्ष घोषित, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
गौरतलब है कि इससे पहले जारी लिस्ट में केशव सिंह को मध्य प्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।



