राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। MP Patwari Cadre Review: मध्य प्रदेश के पटवारियों के लिए खुशखबरी है। अब पटवारी सीनियर और सर्किल पटवारी बनेंगे। सूत्रों के मुताबिक कई साल बाद कैडर रिव्यू करने को लेकर विभागीय स्तर पर सहमति बन गई है।
बता दें कि एमपी के पटवारी लंबे समय से कैडर रिव्यू करने की मांग कर रहे हैं। इस पर मुहर लगने से पांच, दस, 15 साल में निश्चित वेतन बढ़ेगा। कैडर रिव्यू होने पर क्रमोन्नति का लाभ मिलेगा। साथ ही समयमान और वेतनमान विसंगतियां भी दूर होंगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में 23 हजार से अधिक पटवारी हैं। रिव्यू कैडर होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। इससे पहले 1998 में कैडर रिव्यू हुआ था।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

