शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी गुरुवार रात 11 बजे विधानसभा पहुंचे। पटवारी सीधे विधानसभा के प्रमुख सचिव के चेंबर में जा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द करने के लिए देर रात विधानसभा खोली गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर रात को विधानसभा सचिवालय को खोला गया है।

एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी रात 11 बजे विधानसभा पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद रहे। जीतू पटवारी सीधे विधानसभा के प्रमुख सचिव के चेंबर में पहुंचे। पीसीसी चीफ ने कहा कि राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने के लिए बीजेपी के इशारे पर रात को विधानसभा सचिवालय खोला गया है।

ये भी पढ़ें: BIG BREAKING: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, इस मामले में दोषी करार  

आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को एफडी फर्जीवाड़े मामले में आज तीन साल की सजा सुनाई गई है। MP-MLA कोर्ट ने बुधवार को उन्हें धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराया था। यह पूरा मामला दतिया के भूमि विकास सहकारी बैंक से जुड़ा है, जब भारती जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष थे। आरोप है कि उन्होंने बैंक लिपिक के साथ मिलकर 10 लाख रुपये की एफडी में हेरफेर की। एफडी की अवधि और दस्तावेजों में बदलाव कर वे तय समय से अधिक अवधि तक ऊंची ब्याज दर पर पैसा निकालते रहे।

सजा के बाद भी राहत

कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाने के साथ ही उन्हें जमानत दे दी है, जिससे उन्हें तुरंत जेल नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि कानून के मुताबिक, 2 साल या उससे अधिक की सजा होने पर जनप्रतिनिधि की सदस्यता रद्द हो सकती है। ऐसे में उनकी विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। लेकिन अभी राजेंद्र भारती के पास कुछ विकल्प मौजूद है। जिसमें वे अपनी सजा को चुनौती दे सकते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m