अनिल मालवीय, इछावर। मध्य प्रदेश का सीहोर जिला इन दिनों वेब सीरीज और फिल्मों की शूटिंग का पसंदीदा गढ़ बनता जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को कुचलने का एक बेहद शर्मनाक ट्रेंड भी सामने आ रहा है। अभी एक महीना पहले इच्छावर में हुआ विवाद शांत भी नहीं हुआ था कि अब सीहोर के महोडीया गांव से आस्था को ठेस पहुंचाने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया है। ​इस बार निशाने पर है देश की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ का सीजन 5, जिसकी शूटिंग के दौरान पवित्र धार्मिक स्थलों की मर्यादा को तार-तार करने का आरोप लगा है।

​क्या है पूरा मामला?

​महोडीया गांव में इन दिनों ‘पंचायत-5’ की शूटिंग चल रही है। आरोप है कि शूटिंग सेट पर बने एक धार्मिक ओटले (चबूतरे) के पास कुछ लोग धड़ल्ले से नॉनवेज (मांसाहारी भोजन) खाते नजर आए। इस पूरी घटना के फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

​क्यों सुलग रहा है सीहोर का माहौल?

​पवित्र स्थलों की अवहेलना: शूटिंग के नाम पर गांव के प्राचीन और पूजनीय धार्मिक स्थलों की मर्यादा का रत्ती भर भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है।

​महीनेभर में दूसरी बड़ी वारदात

बता दें कि ठीक एक महीने पहले इच्छावर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां मंदिर परिसर के भीतर मांसाहारी भोजन पकाने और खाने के वीडियो वायरल हुए थे।

​स्थानीय प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बार-बार हो रही इन घटनाओं के बाद भी जिला प्रशासन और पुलिस आखिर फिल्म निर्माताओं को सख्त गाइडलाइन क्यों नहीं दे पा रही है?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m