शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे राजेंद्र भारती ने सदस्यता खत्म होने के बाद पहली बोले कि- बीजेपी झूठ बोलकर, गलत जानकारी देकर जनता को गुमराह करती है। डबरा सीट आरक्षित होने के बाद 2008 में नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव लड़े और हर गलत हथकंडे अपनाएं।

कांग्रेस महिला विरोधीः भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता बोलीं- दशकों से महिला आरक्षण के नाम पर धूल झोंक रही

केस वापस लेने का दबाव बनाया और धमकी दी

आचार संहिता के उल्लंघन की 5 शिकायतें की गई। पेड़ न्यूज का ममाला चल रहा है। कहा- नरोत्तम मिश्रा ने हमारे ऊपर दबाव बनाया, हमारे परिवार और कांग्रेस के लोगों पर गलत मामले दर्ज करवाए। सबके व्यापार बन्द कराया गया। नरोत्तम मिश्रा से कभी हम डरे नहीं। 2023 की हार नरोत्तम मिश्रा को बर्दाश्त नहीं हुई, कई बार हमसे संपर्क करने की कोशिश की। हमने नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की, फेक न्यूज और अन्य केस को वापस लेने का दबाव बनाया और धमकी दी।

कोर्ट के माध्यम से सदस्यता वापस मिलेगी

कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- हमें भरोसा है कि कोर्ट के माध्यम से सदस्यता वापस मिलेगी और राज्यसभा में राजेन्द्र भारती वोट करेंगे। राणा सांगा की तरह हम शिकार हुए, यह पूरा षड्यंत्र है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m