शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में एमपी पीएससी (MP PSC) की राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज 365 सेंटर पर नए नियमों के साथ होगी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक दो सत्रों में परीक्षा आयोजित है।
54 जिला मुख्यालयों में 365 एग्जाम सेंटर
एग्जाम के लिए प्रदेश के 54 जिला मुख्यालयों में 365 एग्जाम सेंटर बनाए गए है। एग्जाम सेंटर पर प्रवेश के दौरान थ्री लेयर सिक्योरिटी चेकिंग होगी। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, स्कैनिंग ऑफ एडमिट कार्ड, एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी होगी।MPPSC की नई गाइडलाइन के अनुसार उम्मीदवारों को इस थ्री लेयर सिक्योरिटी से गुजरना होगा।
टीआई धाकड़ की धाकड़गिरीः बिना वारंट घर में घुसी पुलिस ने महिला को दी धमकी, VIDEO वायरल
एग्जाम सेंटर आने का समय 90 मिनट पहले
हर उम्मीदवार को 5 से 7 मिनट का समय लगेगा, एग्जाम सेंटर आने का समय 90 मिनट पहले किया गया है। एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले ही सेंटरों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। एग्जाम सेंटरों पर दोनों सत्रों में उम्मीदवारों की थ्री लेयर सिक्योरिटी जांच की जाएगी। एग्जाम सेंटर की एंट्री के पास वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा होगी।


