शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट को लेकर मचे सियासी घमासान और उलझी पहेली के बीच एक बड़ी दिलचस्प बात सामने आई है। इस चुनावी मुकाबले को लेकर देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित कमलेश शर्मा द्वारा बीते सोमवार को लल्लूराम.COM पर की गई भविष्यवाणी अक्षरशः सच साबित हुई है। पंडित शर्मा ने ‘सियासत की कुंडली’ के जरिए पहले ही साफ कर दिया था कि बीजेपी को इस सीट पर बिना किसी बड़े संघर्ष के सीधा लाभ मिलने वाला है, जबकि कांग्रेस के लिए यह समय बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण रहेगा।

एक राशि होने के बावजूद नक्षत्रों ने बदला खेल

राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि बीजेपी के उम्मीदवार महेश केवट और कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन की राशि एक ही है, जिससे मुकाबला बराबरी का लग रहा था। लेकिन ज्योतिषाचार्य पंडित कमलेश शर्मा ने ग्रहों और नक्षत्रों के बड़े खेल का खुलासा करते हुए बीजेपी की जीत का दावा पहले ही कर दिया था।

क्या कहती थी दोनों दलों की कुंडली?

पंडित कमलेश शर्मा के मुताबिक, दोनों दलों की कुंडली में जमीन-आसमान का अंतर था। भाजपा की कुंडली में चंद्रमा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है। इसके साथ ही तीसरे भवन में शनि, मंगल, राहु और गुरु जैसे सशक्त ग्रहों की युति बनी हुई है। भाग्य स्थान पर स्वयं गुरु गोचर कर रहे हैं और राजनीति के कारक ग्रह राहु भी भाग्य स्थान पर मजबूती दे रहे हैं। यही वजह है कि कम संघर्ष में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली और उनके कैंडिडेट महेश केवट मजबूत स्थिति में रहे।

इसके विपरीत कांग्रेस की कुंडली मीन लग्न और कन्या राशि की है। कांग्रेस इस समय शनि की महादशा से गुजर रही है। सिंह राशि छठे स्थान पर है और सूर्य-शनि की शत्रुता के कारण शनि की यह महादशा कांग्रेस के लिए भारी संघर्ष और आपसी मनमुटाव लेकर आई। द्वादश स्थान पर राहु की मौजूदगी ने राजनीति के लिहाज से पार्टी को और कमजोर कर दिया।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि हमेशा कराता है संघर्ष

ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि हमेशा संघर्ष कराता है और राजनीतिक रूप से पीछे धकेलता है। यही वजह रही कि कांग्रेस के तमाम दावों और गणित के बावजूद बाजी पूरी तरह बीजेपी के पक्ष में चली गई और लल्लूराम.COM पर दिखाई गई ‘सियासत की कुंडली’ का एक-एक शब्द सच साबित हुआ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m