दीपक सोहले, बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है। संख्या बल के आधार पर एमपी से 2 सीट बीजेपी के खाते और एक सीट कांग्रेस की पक्की मानी जा रही है। इस बीच बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं के बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। इसी कड़ी में पूर्व पीसीसी चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है।

दिल्ली हाईकमान तय करेगा

दरअसल वे बुरहानपुर में ईद मिलन समारोह में पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि- राज्यसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- मैं इस दौड़ में शामिल नहीं हूं, कांग्रेस से उम्मीदवार कौन होगा, यह निर्णय दिल्ली हाईकमान लेगा। एमपी कौन राज्यसभा का उम्मीदवार होगा दिल्ली हाईकमान तय करेगा।

काली पट्टी बांधकर पढ़ी ईद की नमाज: ईरान के समर्थन में और इजरायल- अमेरिका के विरोध में लगे नारे,

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट

बिहार में कांग्रेस विधायकों द्वारा किए गए भीतरघात पर अरुण यादव ने कहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। यहां कोई मतभेद नहीं है। एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय है। हार्स ट्रेडिंग जैसी कोई बात नहीं है।

बड़ी खबरः हाईकोर्ट ने कलेक्टर पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, Collector का आदेश भी किया निरस्त

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m