शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ईद की नमाज के बाद ईरान के समर्थन में और इजरायल, अमेरिका के विरोध में नारेबाजी की गई। कई लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अता की। भोपाल की सुन्नी और शिया मस्जिद में अलग-अलग इंतजाम किए गए। प्रदेश के विभिन्न शहरों में भी ईद की नमाज अता की गई।
बड़ी खबरः हाईकोर्ट ने कलेक्टर पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, Collector का आदेश भी किया निरस्त,
ईद की पहली नमाज अता की गई
ईदगाह मस्जिद पर ईद की पहली नमाज अता की गई। ईदगाह में सुबह 7.30 बजे पहली नमाज अदा हुई। इसके बाद जामा मस्जिद में 7.45 बजे, ताज-उल मसजिद में 8 बजे और मोती मस्जिद में 8.15 बजे नमाज हुई। ताज-उल-मसाजिद में मौलाना हस्सान साहब की सरपरस्ती में खास दुआ कराई गई। इस मौके पर बड़ी तादाद में नमाजियों ने शिरकत की।
खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
भोपाल में शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में काली ईद मनाई। नमाज के बाद में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोग काली पट्टी बांधकर सादे और पुराने कपड़ों में पहुंचे, जिससे गम का माहौल दिखा। कई जगह आयतुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

