राकेश चतुर्वेदी,भोपाल। मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिसात बिछ चुकी है, लेकिन असली पेच तीसरी सीट पर फंसता नजर आ रहा है। विधानसभा के मौजूदा गणित के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अपनी तीसरी सीट सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त 10 वोटों की दरकार है। वहीं, कानूनी बंदिशों और आंतरिक बगावत के बाद कांग्रेस के पास अब केवल 4 अतिरिक्त वोट ही बचे हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प और रणनीतिक हो गया है।

मप्र में कुल विधानसभा सीट- 230
वर्तमान में कुल विधायक- 229

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का निर्वाचन शून्य होने से दतिया सीट रिक्त है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत कांग्रेस के विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा वोट नहीं कर सकेंगे। कांग्रेस की बीना विधायक निर्मला सप्रे का अंदरूनी तौर पर बीजेपी को समर्थन है, लेकिन विधानसभा में कांग्रेस के खाते से विधायक हैं।

बीजेपी के पास कुल विधायकों की संख्या- 164
एक सीट पर जीत के लिए चाहिए- 58 वोट
बीजेपी की दो सीट के लिए कुल विधायक- 116
दो सीटों के बाद बीजेपी के बचे वोट- 48
ऐसे में तीसरे सीट के लिए अतिरिक्त वोट चाहिए- 10

कांग्रेस के कुल विधायकों की संख्या- 64
मुकेश मल्होत्रा और निर्मला सप्रे को घटाकर बजे- 62
एक सीट जीत के लिए चाहिए- 58
कांग्रेस के पास अतिरिक्त वोट- 04 हैं
बाप पार्टी के पास है एक विधायक

बीजेपी के प्रत्याशी

तरुण चुघ
रजनीश अग्रवाल
तीसरी सीट के लिए महेश केवट को उतारा गया है
कांग्रेस प्रत्याशी
मीनाक्षी नटराजन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m