सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुंबई के ठाणे जिले की मुम्ब्रा पुलिस ने रतलाम की औद्योगिक थाना पुलिस जावरा के साथ ज्वॉइंट ऑपरेशन करके मंगलवार देर रात मंदसौर जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनसे 10 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत 10 करोड़ बताई जा रही है।

पास कराने के बदले डिमांड! टीचर ने कहा- अकेले आना, जो कहूंगा करना पड़ेगा, छात्रा के पति ने की शिकायत, अतिथि विद्वान ने दबाव बनाने का लगाया आरोप

मुंबई ड्रग्स सिंडिकेट का मंदसौर कनेक्शन

रतलाम ग्रामीण ASP विवेक पाल ने बताया कि एमडी ड्रग्स पकड़ी गई थी। उसमें जो तस्कर पकड़े गए, उन्होंने कुछ अन्य के नाम बताए। इसके आधार पर मुंबई पुलिस ने अगले दिन 3.50 किलो एमडी ड्रग्स और जब्त की थी। फिर उसी मुंबई ड्रग्स सिंडिकेट का कनेक्शन मंदसौर में सामने आया। वहां की पुलिस को पता चला कि मंदसौर जिले से ही उक्त ड्रग्स मुंबई और अन्य जगह सप्लाई हो रही थी।

पुलिस की दबिश से पहले भाग निकले तस्कर

इसी आधार हुसैन टेकरी क्षेत्र में ड्रग्स जब्ती की कार्रवाई करती मुंबई पुलिस। मुंबई से एपी जादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार दोपहर मंदसौर जिले के सूरजनी पहुंची। वहां से भय्यू लाला और उसके दो साथी भाग निकले। वे मंदसौर से जावरा तरफ भागे। इसके बाद मुंबई पुलिस की सूचना पर जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान व हुसैन टेकरी पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप देथलिया और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। 

घेराबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घेराबंदी करके हुसैन टेकरी क्षेत्र आते-आते आरोपी मनोहर गुर्जर और जाजू सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 10 किलो एमडी ड्रग्स जैसा पदार्थ पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने भय्यू लाला की गिरफ्तारी के लिए भी देर रात तक मंदसौर जिले के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H