अगर आप आज ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए अलर्ट है। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेल खंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम चल रहा है, जिसकी वजह से रविवार (29 मार्च) को कई प्रमुख ट्रेनों के पहिए अपनी पुरानी पटरी से उतरकर बदले हुए रास्तों पर दौड़ेंगे। दरअसल, तकनीकी सुधार के चलते जोधपुर-साबरमती वंदे भारत और जम्मू तवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के रूट में बड़ा बदलाव किया गया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस का बदला रूट
बता दें कि ट्रेन संख्या 12461, जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस आज अपने तय रास्ते के बजाय मेहसाणा, काटोसन रोड और कलोल होकर गुजरेगी। सूत्रों ने बताया कि इस बदलाव की वजह से ट्रेन के समय में भी थोड़ा फर्क आ सकता है। गौरतलब है कि यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने स्टेशनों पर सूचना चस्पा कर दी है।
गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें
ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, रूट डायवर्जन की वजह से कई प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव (Stoppage) रद्द कर दिया गया है। साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस (19223) आज गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यह खोडियार, कलोल और काटोसन रोड होकर चलेगी। वहीं जम्मू तवी-साबरमती एक्सप्रेस (19224) 28 मार्च को चली यह ट्रेन भी गांधीनगर स्टेशन पर नहीं ठहरेगी। इसके अलावा भावनगर-बीकानेर स्पेशल (09721) ट्रेन को विरमगाम और काटोसन रोड के रास्ते चलाया जा रहा है। इसका आमली रोड और गांधीनगर कैपिटल पर ठहराव रद्द रहेगा।
सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली को और अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए यह अस्थायी ब्लॉक लिया गया है। बता दें कि इस तकनीकी सुधार के बाद भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा दोनों में इजाफा होगा। हालांकि, फिलहाल यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
- परविंदर झोटा हत्याकांड: AAP विधायकों के खिलाफ किसान संगठनों का मोर्चा, विधायक डॉ. इशांक कुमार के घर के बाहर धरना
- शॉर्ट सर्किट से जला रावण ! दशहरे से पहले ही धू-धू कर हुआ राख, मची अफरा-तफरी
- नशे के सौदागरों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 5 किलो गांजा, भारी शराब और स्प्रिट जब्त, एक गिरफ्तार!
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
