निशांत राजपूत, सिवनी। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला प्रदेश के सिवनी जिले का है जहां सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कुल 6 लोग घायल है। घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

थावरी गांव के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना धनोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम थावरी के पास घटित हुई। बताया जा रहा है कि तीनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण मोड़ या सामने से आते वक्त संतुलन बिगड़ गया और उनकी आपस में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

दो की मौके पर मौत, घायलों की हालत नाजुक

हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दो बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, अन्य 6 लोग लहूलुहान हालत में जमीन पर तड़प रहे थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस को दी।

जिला अस्पताल रेफर

सूचना मिलते ही धनोरा थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी 6 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद से थावरी गांव और मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

MP के 1.21 लाख स्कूलों में स्पोर्ट्स टीचर नहींः नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने खेल मंत्री से

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m