MP Road Accident: मध्य प्रदेश में रविवार का दिन सड़क हादसों से भरा रहा। 3 अलग जिलों विदिशा, शहडोल और पन्ना में दर्दनाक घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। जानिए किस जगह किस तरग के हादसे हुए हैं ?
विदिशा में एंबुलेंस की टक्कर से 2 की मौत
संदीप शर्मा, विदिशा। जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के मढ़ीपुर ग्राम के पास आकाश रेस्टोरेंट के पास शनिवार की रात 3 बजे के लगभग 108 एंबुलेंस की टक्कर से 2 की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सागर की ओर से 24 टायर ट्रक जिसमें लोहे की राड में भरी हुई थी, आ रहा था।

मणिपुर का ढाबे के पास ट्रक को खड़ा कर ड्राइवर शेर सिंह यादव और ट्रक क्लीनर जितेंद्र यादव सागर ट्रक के टायरों की हवा चेक कर रहे थे। उसी समय विदिशा की ओर से आ रही 108 एंबुलेंस ने इतनी भीषण टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। शवों के पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिए गए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
तेज रफ्तार बोरिंग मशीन बनी मौत का कारण: बाइक सवार दो की दर्दनाक मौत, एक महिला गंभीर…
अजयारविंद नामदेव, शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार बोरिंग मशीन वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
दरअसल, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सूखा–कल्हारी रोड पर एक बोरिंग मशीन वाहन तेज गति से जा रहा था। तभी उसने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक और एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल सिविल अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की,पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि जिले में लंबे समय से बिना अनुमति के बोरिंग का अवैध कारोबार चल रहा है। बोरिंग मशीन वाहन नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
गौरतलब है कि बोरिंग करने से पहले प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है। बावजूद इसके चोरी-छिपे बोरिंग का काम जारी है, जिससे न सिर्फ हादसे बढ़ रहे हैं बल्कि क्षेत्र का जलस्तर भी लगातार गिर रहा है।
वहीं इस पूरे मामले में ब्यौहारी थाना प्रभारी जियाउल हक ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बार महीन गाड़ी से एक्सीडेंट की सूचना मिली है ,जिसमें दो लोगों की मौत हुई है।
ट्रक की टक्कर से खाई में गिरा ऑटो, एक परिवार के 9 घायल, 1 की मौत
इदरीश मोहम्मद, पन्ना। पन्ना-अमानगंज मार्ग से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। ग्राम तारा के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक बेलगाम ट्रक ने ऑटो को ऐसी टक्कर मारी कि पूरा परिवार सड़क किनारे गहरी खाई में समा गया। इस भीषण हादसे ने एक हँसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दिया है।

दमोह और सिमरिया का एक परिवार अपने बीमार रिश्तेदार का हाल-चाल जानकर बरबसपुरा से लौट रहा था। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनके ऑटो को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए औऱ ऑटो सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरा। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
वहीं इस हादसे में 40 वर्षीय रामेश्वर तिवारी (दमोह निवासी) की मौत हो गई। उनकी पत्नी अनिता तिवारी समेत परिवार के 9 सदस्य, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं वह घायल है। दो घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

