पवन राय, मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले के ग्राम बम्होरी के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 6 शिक्षक घायल हो गए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्कूल से छुट्टी के बाद सभी ऑटो से घर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार बकौरी शासकीय स्कूल के शिक्षक छुट्टी के बाद ऑटो से घर लौट रहे थे, तभी अचानक वाहन नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खाली सड़क पर तेज गति से जा रहा ऑटो अचानक पलटता दिखाई दे रहा है।

ग्वालियर में कार सवारों ने ट्रैफिक पुलिस को 40 मीटर तक घसीटा, डायल 112 को भी मारी टक्कर, NSG मॉकड्रिल

एक महिला शिक्षक के सिर में गंभीर चोट

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकालकर निजी वाहनों से जिला अस्पताल मंडला पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। एक महिला शिक्षक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य को हाथ-पैर और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें लगी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m