तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के  मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लखवार गांव के पास बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टमस नदी के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक कार पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि दो मासूम बच्चों की हालत भी गंभीर बताई गई।

जानकारी के अनुसार सभी लोग हैदराबाद से सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल रेफर किया।

घायलों की पहचान वसीम (40), अयान (9), दानिश (3), हमीदा (30), सना (25) और मोहम्मद वारिस (35) के रूप में हुई है। सभी सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।

गंभीर रूप से घायल वसीम की हालत बिगड़ने पर उसे सतना जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई। वसीम का शव सिविल अस्पताल मैहर की मर्चुरी में रखवाया गया है। वहीं हादसे में घायल पांच लोगों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया गया कि परिवार के सदस्य हैदराबाद में नौकरी करते थे और वह अपने घर सिद्धार्थनगर जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत

संजय विश्वकर्मा, उमरिया। जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हारी में यह हृदयविदारक घटना हुई। यहां 12 वर्षीय बालक साइकिल से बाजार गया था। वह अपनी मां के हलषष्ठी व्रत का सामान लेने निकला था। रास्ते में रेत से भरे ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। साइकिल सहित बालक की दर्दनाक मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि मां ने आज ही बेटे की दीर्घायु के लिए हलषष्ठी काव्रत रखा था  व्रत का सामान लेने गए बेटे की अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया है। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना से गम की लहर है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m